Wednesday, 2 April 2014

अर्थ ही व्यर्थ बता गया है ,,,,


हमे
जो नशा चढ़ा है 
उतरता ही नहीं ,
जाने ..
क्या मिला गया है पिलाने वाला !
ढूँढ़ता ही रहा 
मेरे कदमों की हदे वो 
हुनर ...
कत्ल भी रखता है जिलाने वाला !
भूख है 
दिल में
नजरों को प्यास भी है
चाल
सियासती खेलता है खिलाने वाला !
समझ से परे
है
तमाशाई रूह की
न मालूम
जहर या दवा है वो
रिश्ता दर्द का दे गया है सताने वाला !
स्नेहसिक्त थे
कदम
गड गये जमी में
महंगे हुए थे
शब्द 

अर्थ ही व्यर्थ बता गया है पढाने वाला !--- विजयलक्ष्मी 

मगर नागफनी के फूल निखरते ही जा रहे हैं ...



















लगी है आग देखिये चारों ही तरफ हमारे !
बसे हुए थे अब तक. उजड़ते ही जा रहे हैं !!

ख्वाब सजे  बहुत हमारी निगाह में हुजुर ! 
इन्तेहाँ ए दर्द देखिये बिखरते ही जा रहे हैं !!

आइना हो तुम अक्स मगर लापता सा है !
अहसास में ही तुम्हारे संवरते ही जा रहे हैं!!

अनजान सी डगर ये मंजिल है लापता सी !
रुकते नहीं कदम बस गुजरते ही जा रहे हैं !!

पत्थरों का शहर है बुत ही बुत है हर तरफ !
रंग ए वफा मे नहाकर बिगड़ते ही जा रहे है!!

देखिये मरुभूमि में बादल यूँभी नहीं बरसते!
मगर नागफनी के फूल निखरते ही जा रहे हैं !! 

-- विजयलक्ष्मी



Tuesday, 1 April 2014

" सार्थकता होती तो मिलती अहसास में ही कहीं ,"

सार्थकता होती तो मिलती अहसास में ही कहीं ,
मर्म समझा ही नहीं.. बहता रहा दर्द का दरिया.
मसीहा होकर जो दर्द नहीं समझा ,मसीहा कैसा 
हम गरीबों के अहसास में बहता है दर्द का दरिया .-- विजयलक्ष्मी

" देखिये , यहाँ हर कोई मौकापरस्त है "

आज तो आम आदमी हुआ त्रस्त है !
देखो सत्ता हुयी पूरी की पूरी भ्रष्ट है !!

चेतना औ आत्मा ...हो चुकी नष्ट है !
फुर्सत नहीं देखने की ...क्या कष्ट है !!

योजना कागजी.. जमी पर ध्वस्त है !
निज स्वार्थ में ही ये नेता गिरफ़्त है !!

हर कोई अपने में खुद हुआ व्यस्त है! 
हालात है बिगड़े हुए, जनता पस्त है !!

पूछना चाहते है हम....कौन मस्त है !
देखिये , यहाँ हर कोई मौकापरस्त है !! -- विजयलक्ष्मी

जानते हो . मैं हूँ तुम्हारी "समझ "दब गयी हूँ...

सच लिख दूं 
हाँ ...बिलकुल सच 
लेकिन 
क्या ठीक है 
इतनी साफगोई
क्या उचित है ..सच कहना 
वो भी उन लम्हों का ...
जानते हो न तुम भी ,
इसीलिए ..
रुक जाती है कलम 
रुंध जाती है आवाज
बजने लगती हैं थाप
और
बरसती है निगाह
निकलती है आह
ये कैसी चाह
कैसा निनाद
कौन हुआ बर्बाद
वो ...
जिसने ख्वाब दिखाए
या ...वो
जिसने देख डाले
डूब गये उन्ही में
भूल गये सबकुछ
कितने खुश थे न
कोई मायूसी नहीं थी
एक दृढ़ता थी
एक विश्वास
एक अनुशाषित सा सच
स्वतन्त्रता भी थी
आवारगी भी थी
फिर भी सकूं था
एसी भूख नहीं थी ..और आज ..
हर कोई भूखा है ..
कहने को ..सब जिदा हैं
लेकिन
मर गया इंसान के भीतर का ..
चरित्र
जला दिया जमीर
तिलांजली देदी ..नहीं ..नहीं
तर्पण कर दिया ..आत्मा का ..
क्यूँ न करते ..
बहुत टोकता था
हर गलती पर रोकता था
और अब
...आजाद हूँ ...पूर्ण आजाद
मनमानी करने के लिए
तुमने भी तो मुहं फेर रखा है न मुझसे
लेकिन ..तुम तो मेरी तमन्ना हो ..
मैं नहीं छोड़ सकती
आखिर तुमसे वजूद बनता है
मुझमे ..अहंकार ,मैं ,हूँ अनंत होती भूख ..और ये तृष्णा .तुमसे ही है
और वो लूट रहे जनता को
लो ...राजनीती के मायने ही ..
झूठ और फरेब
गुंडागर्दी
घोटाले
भ्रष्टाचार
साम्प्रदायिकता
मारकाट
अलगाव
नक्सलवाद
धरनावाद
और फिर
लूटो ,लूटो ...और लूटो ..
और ...
एश करो .
यही है बस
नागरिक नहीं वोटर को जिन्दा रखो ..
वो तुम्हे जिन्दा रखेगा
यार ...पिलाओ ..झूठ की लाठी को तेल
जनता का निकालो तेल
वोट मिलेगी रेलमपेल ...
लेकिन ...
मैं ...हूँ आज भी बस
मृतप्राय सी
जानते हो . मैं हूँ तुम्हारी "समझ "
दब गयी हूँ...
आज की गंदी और भौंडी होती राजनीती के बोझ तले ... --- विजयलक्ष्मी