Thursday, 26 September 2013

वर्णमालाओ का शहर


वर्णमालाओ का शहर 
क्या मिले 
सकूं के शजर 
शब्दों के सुंदर दोने ..
कही लगे तो नहीं खोने 
कुंजन मे ..कलियन में 
गाँव की गलियन में 
शहर के शोर में 
चित्त के चोर में 
बैठकर भिगोने में 
नदिया किनारे पर 
लहर के इशारे पर 
कश्ती सी मैं 
बह चली 
दिल के इक कोने में 
वो 
जो तस्वीर है एक 
जिसपर 
टिकती है नजर 
अनायास ही 
हटाती हूँ सप्रयास ही 
बैठ जाते हो 
मात्रा से 
तुम 
कभी सूरज बनकर 
कभी चाँद 
कभी फूल तो कभी पवन बनकर 
झिंझोड़ देता है झंझा सा 
मुझको 
और वही एक अहसास 
तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहने देता 
मुझको 
चलता है साथ 
न होकर भी पास 
कैसे कहूं दूर
जैसे नील गगन पर 
चकमक सा 
धरती और अम्बर से 
खोलकर खिड़की 
जैसे 
क्षितिज पर हो खड़े 
"मैं और तुम ".
 विजयलक्ष्मी

Wednesday, 25 September 2013

न मैं ख्वाब हूँ कोई कह. क्या तू हकीकत है

न मैं ख्वाब हूँ कोई कह. क्या तू हकीकत है ,
नैन बंद हो भी जाये कैसे नींद की बसीकत है 

अँधेरा गहन सूखे दरख्तों के दर ओ दीवार है 
दीप देहलीज का लगाएगा आग ही हकीकत है 

जलने दोगे , मेरे बाद भी जलोगे अहसास में
बुझाने चलोगे , जलोगे साथ यही हकीकत है

आब ए चश्म कातर धुंधलाई सी रौशनी क्यूँ
वक्त के आंचल पे लिखी तेरे नाम वसीयत है

तराशा जिस बुततराश ने, मुझमें जान फूंक दी
वही तासीर ए तस्वीर छप बन गयी हकीकत है .- vijaylaxmi
 

तुम इकरार करो या न

तुम इकरार करो या न ,तुम जानो 
मुझे तुम्हारी बात से नहीं है इनकार |

रंग दिया तुमने किस रंग में मुझे 
आईना पहचानने से करता है इंकार |  

दंगे फसाद की आड़ ले बेचा वतन 
उहापोह,वोट का छीनरही है अधिकार | 

फतवों ने मजाक बना दिया मजहब 
हिंदुत्व को बंधुआ बना रही है सरकार |

ऐशगाह शिक्षालय हुए कार्यालय नासूर
चुनावी शतरंज ये कर रही है बंटाधार | - विजयलक्ष्मी 

मुसलसल सहर हों जाये तो अच्छा है .

बहुत दिनों से धुंध छाया है शहर में ,
आज मुसलसल सहर हों जाये तो अच्छा है .

मौसम में कहर ही कहर है आजकल ,
ये दिन भी थोडा सम्भल जाये तो अच्छा है .

खंजर पे धार लगा वार को बठे है तैयार ,
मौत का इल्जाम न आये उनपे तो अच्छा है .

हम मिलने न आ सके तो बेवफा पक्के है 
देख जबां बोली मौत ए सामां तो अच्छा है.

मेरी मौत की खबर की दुआ मांगे बैठे है ,
सोचते है अब दुश्मन ही रहे तो अच्छा है ..विजयलक्ष्मी

Tuesday, 24 September 2013

कभी जो इन्तखाब हुआ जैसे पूरा ख्वाब हुआ

कभी जो इन्तखाब हुआ जैसे पूरा ख्वाब हुआ 
लगता रहा हमे भी यही कुछ तो लाजवाब हुआ 

मतलबी ये दुनिया वतन के रहनुमा भी नकारा 
ऐसे में हौसला आना ,दीपक तो लाजवाब हुआ 

तूफ़ान गुजरा अभी गली से ,जलता रहा चिराग
देखिये जरा नजारा रोशन हुआ तो लाजवाब हुआ

मुश्किल है बयाँ इजाफा ए इजतिराब ए हिन्द में 
रोके है कदम उसूल ए इजतिरार तो लाजवाब हुआ

फंस गये सियासती में खुद हुक्मरान ए हिन्द भी
फैला मुल्क में अजब सा अज़ाब भी तो लाजवाब है .- विजयलक्ष्मी

इन्तखाब = चयन ,
इजाफा ए इज्तिराब ए हिन्द -हिन्द में बढती हुयी व्याकुलता (अधीरता )
उसूल ए इजतिरार = नियमों की विवशता (लाचारी ),