Saturday, 15 November 2014

" बालदिवस तो हो गया .."

बालदिवस तो हो गया ..
खूब हंगामा हुआ ..चर्चे खर्चे पर्चे सबकुछ 
भाषणबाजी नारेबाजी खिलाफत सबकुछ 
कितने बच्चो की रोटी का जुगाड़ हुआ 
कितनो की शिक्षा की देखाभाली 
कितने निर्वासित घर में पहुंचे
कितने अनाथो को मिले माली
सब चीख चीखकर गा बजा रहे थे
बालदिवस की मंगलकामना ||
चोकलेट भी खिलाई होगी अपनी औलादों को
खाना होटल से पिज्जा या चाउमीन ..
कुछ बेचारे भूखे सोये होंगे कुछ सडको पर लाचार
कोई माँ ढोती होगी रेत और पत्थर
धोती में पलने में धूपछाँव में सूख रहा बेजार
उसको भी कहकर मुबारक दे देते तुम इकबार
शर्मा जी के घर सन्नाटा वर्मा जी सर हाथ धरे
मालूम हो गया इनके घर लक्ष्मी ने पाँव धरे
सास फूलकर कुप्पा हो बैठी बहन हुई गोलगप्पा
कैसे दहेज जोड़ोगे अब ..बताओ लल्ली के पप्पा
गर पहले जांच करा लेते अब न गुल होता डब्बा
---- विजयलक्ष्मी

Friday, 14 November 2014

" बालदिवस की सार्थकता का वो एक दिन ..."



"नौनिहालों को मुबारक बालदिवस |"

हमारे देश में एक चाचा हुए है ...चाचियो की गिनती अभी तक तय नहीं हो पायी मरने के अनेक वर्षो के बाद भी ..लेकिन ...सुना है बच्चो से भी बहुत प्यार था लेकिन कौन से बच्चो से नहीं मालूम ...कब किस बच्चे के लिए क्या किया याद नहीं पड़ता ..हाँ भारत माँ के बच्चो को बंटवारे का दंश और सरहद का झगड़ा रह रहकर सताता है ...सत्ता पर वो आज भी काबिज है मरने के कई दशको के बाद भी ...मोह नहीं छुट रहा ... एक गुलाब जो अचकन पर लगाते थे आज लगता है जैसे देश के जमीर को तोडकर टांक लिया हो ...एक पप्पू भी है उनके घर में जाने क्यूँ बेवक्त चिल्लाता है ,,उसे मालूम ही नहीं रहता गुस्से का कोई वाजिब कारण भी होना चाहिए ....हाँ पप्पू को अंग्रेजी का कुछ ज्यादा ही शौक है ...और हिंदी से तो जैसे दुश्मनी है उसे .....कमाल करते हो आपनी माँ गाँव की है तो दुसरे की माँ को घर में बुलाओगे क्या लोगो से मिलाने के लिए माँ बनाकर ..देश की तरक्की अंग्रेजी से जुडी है विदेशियों से बात नहीं कर सकते ....हद है न खुद का कड़ बढाओ भई ......दुसरे की लल्लोचप्पो क्यूँ ...आखिर लहू लहू को पुकारता है ..चाचा एडविना को पुकारते थे पप्पू अंग्रेजी को ,, उनके बड़े में लक्ष्मीबाई की सहायता न करने वाले सिंधिया जैसे खानदानी लोग रहे है सदा .. ये गयासुद्दीन कौन थे किसी को मालूम हो तो बताना ..गजोधर कब और कैसे बने कुछ याद नहीं पड़ता ...असल में इतिहास कमजोर रहा है अपना ,,,निन्यानवे के फेर का गणित सीखते रहे और इतिहास पीछे छुट गया ....किताबो से भी बाहर निकल गया ,,जो बचा आजाद भगत को आतंकवादी बनाने की तयारी करता मिला ..उनके बच्चो को भाई भतीजे को किसी ने बालदिवस की मुबारकबाद कब दी याद नहीं पड़ रहा ..

....लूटने वालो के लिए संग्रहालय घड दिए शिलालेख से ,
...जो लुट गये उनकी कब्र पर दीपक जलाने भी नहीं आया कोई
...भूलकर तहजीब हिन्दुस्तान की तख्त ए ताउस पर बैठा किये
...जिन्दा कौम को सही रास्ता दिखाने भी नहीं आया कोई
..हर बच्चा ..वो छोटू हुआ किसी भी कोने में देश के ..गरीब था
..गरीबी और जहालत की जिन्दगी , फरिश्ता बचाने आया नहीं कोई
..न शिक्षा के पैमाने निर्धारित न इम्तेहानो का कायदा
..मछली के प्रायोगिक प्रश्नपत्र में पेड़ पर चढना लिखा ?,,प्रश्न बदलवाने आया नहीं कोई
..बालदिवस शुभ हो मंगलकामना करने का मन है बहुत मेरा
..नौनिहालों को जीना सिखाने का सलीका बताने आया नहीं कोई" ---- विजयलक्ष्मी





"एक दिन का विमर्श काफी नहीं नौनिहालों को 
हर बच्चा सुरक्षा औ मुस्कान मांगता है 


कूड़े के ढेर में ढूंढता रहा जिन्दगी दिनभर 
रात को तो वो पेट भी रोटी भरपेट मांगता है


वंशावली जिनकी सियासत करती रही 

देश उनसे भी तो वाजिब जवाब मांगता है 


बाँट दिया तुमने माँ भारती के बच्चो को धर्म में
उतारकर सत्ता से हिसाब जांचता है 


इस्लाम में तो सेकुलर अल्फाज नदारत
जिस वेद में लिखा किताब मांगता है 


नौटंकी करनी बंद करो पुरखो के नाम पर
तुम्हारी रग रग को हिंदुस्तान जानता है
"--- विजयलक्ष्मी


बालदिवस की सार्थकता का वो एक दिन ... 

" घर से दो घर आगे अक्सर दिखाई देती थी
दोपहर से शाम तक वही घर ठिकाना था उन दिनों उसका
वो चार बहने एक भाई गिनती में पांच लोग 
छोटी सी उम्र में घर के सब कम इस तरह करती थी भूखे रहने की नौबत न आये
बर्तन चौका तो कुछ ऐसे जैसे भले घर की लडकिया गुडिया से खेलती हो
बाप मर खप गया शराब की आन पर भेट चढ़ गया ..
पढने का शौक ही होगा या समझ उसकी ..
दुसरे के घर में झाड़ू बर्तन करने शुरू हुए .
किताब कॉपी भी मिलने लगी ..पिछले बीते सालो की ..
जो पहले भी पढ़ी जा चुकी थी कई बार
उम्र के जिस पड़ाव पर माँ का दामन पकडकर चलना सीखती है अक्सर लडकियाँ
डरती है माँ ...घर से बाहर निकलने के नाम पर ,,
वो लौटती थी उसी उम्र और उसी वक्त पर घर की और
माँ भी हिम्मत रहते काम करती रही..लेकिन ....
वक्त की तलवार ने उसे छीलने की तयारी कर ली थी शायद
शरीर रोगों की खान हो गया तो घर से निकलना मजबूरी होता है उन बेटियों की जो झुग्गी में रहती है बिन बाप के
उसने पास की दुकान में अनाज फटकने का कम पकड़ लिया दमे के बावजूद ...
भाई साईकिल पर पंचर लगाने का काम करने लगा स्कूल के बाद
रोटी और कपड़े के आलावा फीस का इंतजाम भी जरूरी था
लगन देखकर कुछ हाथ मदद को उठने लगे ,,
कच्ची उम्र की देहलीज क्या होती है सामने से गुजरने वाले की नजर बताती है उन्हें
नहीं मालूम कितने खरीदने की सोचते होंगे फीस के बदले
समय की कमी ट्यूशन के लिए वक्त और पैसे का खर्चा
ऐसे में बिन पैसे लिए पढाने की तमन्ना बलवती हुई
नजरे पढने की जरूरत भी खत्म हो गयी थी उसे ..किसी का पास से गुजरना भर उसके इरादे हाथ में पकड़ा देता था उसके
मेरे घर आनाजाना होने लगा उसका ..कभी सबके साथ कभी अलग
एक दर बंद हो तो दर और भी खुल जाते हैं ...स्कूली अध्यापक सभी न अच्छे होते है न बुरे
लेकिन ..
क्या करे हर कोई पेट के लिए मेहनत कर रहा है ..
किसी का पेट कभी नहीं भरता कोई मिलबांट कर खाकर भी खुश रहता है ..
धीरे धीरे वक्त गुजरा ...स्कूली शिक्षा कोलेज के मुहाने पहुंची ...
आज बालदिवस है न याद आ गया वो चेहरा ... बारहवी के रिजल्ट पर जब मुस्कुराया था .
कई बरस बीत गये अब तो ...पर सार्थकता ढूंढ ही ली कई बार .
बहुत तो नहीं बस एक चेहरा भी मुस्कुरा उठे तो ..सार्थक हुआ दिन |
"-- विजयलक्ष्मी 

Thursday, 13 November 2014

" सुनो ..मेरे आंसू का सच ..."

" शब्द और व्याकरण आचरण को रंगे कैसे 
आंसू जिन्दगी का खारापन पीकर भी रंगहीन है 
उसमे कस्तुरी छिपी होती है मनगंध समेटकर 
मनगंध घुंघट के भीतर बिफरती तो है बिखरती नहीं 
विरला ही पहचानता है उसकी गंध को ...जैसे राधा के रोग कितने वैद्यक 
कठपुतली बन चलती है जिन्दगी ...मदारी की थपपर ..
फिर भी ...कदम उठते नहीं ..
मन बादल सा बरसता है उसी छोर जाकर
जानते हो तुम ....सूखे में बरसात नही होती कभी ...
बादल भी वही बरसते हैं जहां जल ही जल हो ..
असंतुलन ...सोचकर देखना कभी ..
आचरण का व्याकरण सूरज को ज्ञात होगा ...विचलित जो नहीं होता कभी
बादलो से आंसू का इतिहास न पूछना ..हर बूँद में समन्दर है उसकी मीठा सा
नदिया तो वजूद खोकर भी खुश है
समा लेने को आतुर समन्दर का खारापन ..उसके अव्यक्त प्रयत्न ..प्रश्न चिह्न है
एक कोलम्बस को किताब में पढ़ा था ..दुसरे को देख रही हूँ तुममे
एक तट से दुसरे तट को खोज रहा है
मन पंछी उड़ता क्यूँ नहीं है ..
ये कौन सा बाजरा खिला दिया तुमने...जिसका स्वाद कभी न चखा था
आदत बिगड़ गयी है शहंशाही छा गयी है दिमाग पर
रेशमी पैबंद सा बहुत महंगा था बाजार का चलन ..
मेरी जेब में तीन पैसे चिंता कैसे आता भला
और तुमने शहंशाही देदी रियासत की ,,
जंगल में जंगली ही रहते हैं ..सभ्य लोग घुमने आते है पिंजरे वाली गाड़ी में बैठकर
कौन तमाशा बना कौन तमाशाई ..?
लो कितनी कहानी छिप गयी ..इस अकविता में ..अकथ सी ,
मेरी किताब के पन्ने तुम्हारे सपनों के पहले पृष्ठ के बाद खत्म होती है ..और
आखिरी पृष्ठ की अधिसूचना के बाद शुरू ..
दूध में यूरिया ..एकदम कोई नहीं मरेगा पीने से ..
वो सच बोला था ....वोट देकर मरेगा उसे ...जैसे पीढिया देती रही है
सुनो ..मेरे आंसू का सच ...
दर्पण में दिखती आँखों में झांक लेना शब्दों में बयाँ नहीं होगा
भौतिकी में घुला हुआ रसायन विज्ञानं जो लहू में घुला है समीकरण में उतर जायेगा ..
भागीरथ ...गंगा को लाये थे कभी ..आज गंगा भागीरथ को ढूंढ रही है आतुरता से
मरी हुई माँ की छाती से चिपक दूध सा पीते बच्चे का धर्म पूछ रही है गोली ..
मुझे अपने सभी पुरखो के नाम नही मालूम ,,मुहम्मद साहेब के कैसे होंगे
हैरान हूँ ...इमान का नंगा सच देखकर ..
हूर का नूर सबको चाहिए ...माँ पर मलानत भेजो औरत जो ठहरी वो "--- विजयलक्ष्मी 

Wednesday, 12 November 2014

" ...लाइब्रेरी कानून पास हो गया "

" मस्जिद पर रखा स्पीकर देखा है न 
सुना है नीली छतरी वाला भी सुन लेता है उसकी आवाज ,,
फिर दीवारों चौखटों का क्या
बिक रही है औरते सरे बाजार  ...लाइब्रेरी कानून पास हो गया 
इसीलिए स्त्रियों से वर्जित प्रदेश है मस्जिद 
कही वी सी की भी शिकायत न हो जाये " --- विजयलक्ष्मी 


Tuesday, 11 November 2014

" नेता ने बोझ कहा धरती का,,,,,"

खुद को घड़ना हर दिन ,दरकने के बाद ,
कोई वक्त नहीं बदलता जिन्दगी गुजरने के बाद .

हर कहानी में छिपी कहानी है यहाँ
इतिहास बदला भी कब किसी के मरने के बाद

मर गया रिक्शा चलाने वाला कार से
नेता ने बोझ कहा धरती का वोट पड़ने के बाद

वो जो बेवा हुई गजब की खूबसूरत है
हर किसी की निगाह में चढ़ी रंग उतरने के बाद
--- विजयलक्ष्मी