Thursday, 10 April 2014

""देखो स्मगलिग़ पे सियासती वरदहस्त है ""

"यारों, चंद बातो से हर इंसान त्रस्त है ,
जनता है रिश्वत गलत है मगर भ्रष्ट है .

रोटी पूरी नहीं पड़ी होगी इमानदारी में 
रोजगार के बाद भी उसे मिलता कष्ट है

सभी को मालूम है दर्द बिछड़ने का भी
मगर मुडकर नहीं देखता और मस्त है .

कन्या कत्ल करता है औरत के पेट में

लालच ने दहेज-दानव किया जबर्दस्त है

कालाबाजारी गोरखधंधे फलेफूले हैं
 खूब
देखो स्मगलिग़ पे सियासती वरदहस्त है "--- विजयलक्ष्मी

Tuesday, 8 April 2014

" जो मुहं से बोल दिया ...भगवान का हुक्म हो गया हमारे वास्ते "

आज की रोटी का इंतजाम तो हो गया जैसे तैसे 
कल जिन्दा रहे तो कोशिश जरूर करेंगे 
गर किसी दिन साँस लौट कर नहीं आई तो 
क्या आप हमारा माफीनामा कबूल करेंगे 
वैसे अर्जी लगाई है खुदाई दरबार में भी 
इक अहसान ये, कब कितना वसूल करेंगे
मेरे मोहसीन हाथ और जज्बात काट लिए गये मेरे 
ताज मुमताज का हुआ ..क्या मेरा सलाम कैसे कबूल करेंगे .
यूँभी हम गरीबों की औकात इतनी ही है 
चीखते भी ज्यादा है पिटते भी ज्यादा है 
मरते भी हैं पर जड़ से खत्म नहीं हुए
खेत में खड़ी खरपतवार देखी है न ..हम वोही हैं
ये जो कौम हैं न हमारी ..
साली मरती भी नहीं ..इन्हें न तो अटैक आता है
न रक्तचाप सताता ...
उलटे बढ़ा देता होगा आपसे जहीन लोगो का
निरे गिरे हुए दिमाग के लोग ...
औकात दो कोडी की नहीं ..बघारते है आसमान को छूने की तारे तोड़ने की
सच बात तो ये साहब ..चाँद को छूने की भी सोची तो मैला हो जायेगा
क्यूंकि हम गंदे लोग ..
क्या जाने ...ज्ञान की बाते ..क्या करे ..
स्कूल के आगे पीछे से गुजरे हैं बस
भीतर नहीं गये कभी ..
फिर पढ़ाई लिखाई कैसी
कला अक्षर भैंस बराबर ..
जो मुहं से बोल दिया ...भगवान का हुक्म हो गया हमारे वास्ते --विजयलक्ष्मी 

" सियासत की जरूरत से दुनिया बदलती है"

"भगदड़ 
शब्दों की ...
या भावनाओ की 
या अहसास की 
या उतरते चढ़ते हुए साँस की 
या बस मौत की आस की 
या जीवनभर के प्रयास की 
या टूटते हुए दर्द के साथ की 
या चीखते परिंदे की चीत्कार सी 
या खरीदते हुए खरीददार सी 
या फड पे लगे बाजार सी 
या दुल्हे पीछे चली बारात सी
या दुल्हन विदाई के बाद की
या इम्तेहान के बाद की
या खुशिया मिली जो आज की
या टूटते दिल की आवाज थी
या धडक उठी धडकन से नाद थी
या पन्द्रह अगस्त सी आजादी मिली
या गणतन्त्र से लगे संविधान की
या चुनाव के आगाज की
या जो कुछ उस अंजाम की
या नई दुनिया के दर यूँही खुले थे ..संगीत वाद्य सब बज उठे थे
या नये संगीत तुमको आदत नहीं अभी
या अदावत अभी पूरी हुयी ही नहीं
या कली कोई अब तक खिली ही नहीं
या और शातिर चील कोई मिली नहीं
या दोस्तों ने वजह ही छिपाली
या बताओ हकीकत न गयी तुमसे सम्भाली
या रिसने लगे है जख्म कुछ पुराने
या खो गये बरसाती शामियाने
या गुने नहीं गये तराने
या लहू पानी हो गया
या किसी की निगेबानी में खो गया
यूँभी सत्ता की सीनाजोरी चलती है
सियासत की जरूरत से दुनिया बदलती है"-- विजयलक्ष्मी

Sunday, 6 April 2014

औरत की रूह बसती है सिंदूर की बस्ती में



सिंदूर ,
क्या सच में ..मात्र रंग ही हैं ,
क्या ये मन का रंग नहीं होता ..क्या उसका लहू से नाता नहीं होता ?
रंग का नाम देकर हर रिश्ता चीन के सामन सा बना दिया तुमने 
तुम्हारे लहू का सिंदूर जिस पर वारा तुमने ,
तब तो तुम उसी के हुए 
हम ही गलत थे न ..
ओह ..सिंदूर मांग में भरना था किसी और की तुमको 
क्या हमारी मार्फत ..तो भेज देते हैं उसे ही ..
सजाकर डोली में बिठा लाते हैं उसे ही 
उलाहना अब नहीं देंगे ..न तुम्हारी शहादत जाया ही होने देंगे
लगाओ तुम तिलक माथे करों श्रृंगार दुल्हे सा ..
चले जाओ ..जहां जिन्दगी बैठी है इंतजार में तुम्हारे ..सेज फूलों की बिछाए
तुम्हारी बहन वो थी नहीं मेरी कभी बनी नहीं ..
घर जाकर भी देखा उसके ...बेइज्जत करके निकाला था
मगर फिर भी चुप ही थे ....
हम ही हर बार गलत थे ..तुम उसी तरफ खड़े मिले सदा
गलत हुआ ...हमे समझना था
हम एकेले हुए नितांत ..मौत आन बैठी राह्पर
बुरा हुआ ..मौत भी डरकर चेहरा दिखाकर चली गयी मुझे ..
नहीं मालूम था रंज होगा तुमको
और हम तुम्हारी शहादत का हथियार दिखेंगे तुमको
जहां खुशियाँ मिले चले जाओ ..
हमे रंग नहीं लगा ..उफ्फ् !गुनाह हुआ
हमने सोचा था वफा का रेशमी धागा जिसको
वही नागपाश बन गया गर ..तो तोडना अच्छा
जो बन जाये सांस पर भारी उन रिश्तों का छोड़ना अच्छा
इबादत खुदा की करती है दुनिया ..गलत किया जो तुमने ..
अभी तक जिन्दा से थे मगर इल्जाम लगाकर मार दिया तुमने
हर मुमकिन कोशिश मगर नागवार गुजरी सदा ..
वाह री किस्मत ..बहुत खूबसूरत धोखा हुआ ..
शहादत नहीं चाहिए किसी भी कीमत पर ..
मुझे नफरत में धकेला जिसने ..बताओ कौन है वो
हर कहानी चलचित्र सी गुजर गयी पल में आँखों से
तुम करो तो चुहल हम करे तो घर से निकला ..
शुक्रिया ...साहिब अच्छा हुआ ..
आज ये फलसफा जो तुमने सुना डाला ..
हम माफ़ी के काबिल भी नहीं रहे
तोडकर सपने किसी की आँख के
इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे हो गयी हमको .
मगर ये सच है ...हम संकुचित मन के प्राणी ..
सुहाग नहीं बांटते किसी भी कीमत पर ,
मौत मंजूर है ..चाहे कितने भी मजबूर हो
तुम्हरे फैसले का इंतजार कर लेंगे उम्रभर
मगर याद रखना सिंदूर रंग नहीं होता ..
मान होता है मानिनी का
स्वाभिमान होता है भामिनी का
मर्यादा होती है
संस्कृति है ये हमारी ,
जिन्दगी होती है..
साँस की आस होती है
अहसास बसते हैं
पिया की आस सजती है
तभी कोई औरत
औरत बाजारू नहीं ....इज्जत होती है घर की
कदम को रोकती है देहरी लांघने से
गलती पर टोकती है
करती है जौहर इसी के नाम पर
औरत की रूह बसती है सिंदूर की बस्ती में
इसलिए
औरत ..बाजार मे पैसो में जो बिकती है सिंदूर को ही तरसती हैं
ज्यादा नहीं... सिर्फ... एक चुटकी भर !!
..
..
गैरतमन्द हो अगर थोड़े से भी
फिर मत कहना
आज के बाद
किसी औरत को ये शब्द "सिंदूर ..बस रंग है " .. !!-- विजयलक्ष्मी

Wednesday, 2 April 2014

तू वृक्ष बना था जब एक घोसला था मेरा ,,

कभी सूखे हुए तालाब का चेहरा देखा है !
उगते हुए सूरज का रंग सुनहरा देखा है !!

भूख भूखी नहीं मिली होगी तुम्हे कभी !
क्या प्यासे समन्दर को तरसते देखा है !!

हथेली पर रेखाएं हमारी खींच दी किसने ! 
लिखा हुआ मिटते यहाँ किस ने देखा है !!

तू वृक्ष बना था जब एक घोसला था मेरा !
महक ढूंढती हूँ वही किसने उड़ते देखा है !!

गिनती होती है मुहब्बत में मालूम नहीं !
शून्य हूँ मैं क्या तुमने भी शून्य देखा है !!.--- विजयलक्ष्मी