Tuesday, 24 September 2013

इन्साफ कब मिलेगा

इन्साफ कब मिलेगा :--
..
लटकते चमगादड़ बोले हम तो लटके है उलटे ,
तुम्हे भी उलटे ही लटकना होगा ,,
गहन अँधेरी रात है बहुत लम्बी दूर तलक ,
मंजिल की तलाश में तन्हा भटकना हों ,,
सरोकार किसका किससे है कोई नहीं जानता ,
कानून बना है , दर दर भटकना होगा ,,
बहुत सटीक न भी फिर जितने बने है पाने उसे ,
वक्त ले गलियारों में भटकना होगा ,,
हों सकता तुझे जीते जी इन्साफ न मिले यहाँ ,
रूह को वंशजों संग भी लटकना होगा ,,
न्याय की लड़ाई में इंसाफ की खातिर देख लो ,
हकीकत ,एक जन्म तो लटकना होगा ,,.- विजयलक्ष्मी

अपने घर में खुश बहुत है औरों पे कब्जा करते नहीं

सत्य को साधन नहीं मुकम्मल राह की तलाश है ,
जिंदगी तूफ़ान सी ,मद्धम सी इक आस है ,
किसने आशा को खो दिया, किसने कहा निराश है ,
पंचांग में बस शब्द है बाकी तो कुछ भी नहीं ,
तलवार की धार को मगर अब लहू की प्यास है ,
जिंदगी अब तू जुआ सा हों गयी ,
ताश के पत्तों का घर कोई पत्थर बताकर चल दिया ,
मंजिल की फ़िक्र वो करे जिसे खुद पर नहीं विश्वास है ,
एक दिन की बात क्या दर्द अब तो अनवरत ही साथ है ,
कायरों की बात क्या मैदान ए जंग से भाग खड़े होते है जो ,
उसपे तुर्रा लड़ने की बताते नई ये रीत है ,
इंसानियत तो मर गयी अब जनाजा भी उठाओ ,,,
बेटी को कह दो ...अब जन्म न ले जमीं पर ,
सर उठाकर चलना दूभर हों गया है ,
ये देश अब निरंकुशों का घर हों गया है ,
रास्ते सीधे नहीं हैं ,सेंध लगती चोरी से ,
बस में कुछ नहीं होते जिनके वो अकड़ते सीना जोरी से ,
हमको मगर उस हाल में भी पीठ दिखाना भाता नहीं ,
मौत भी मंजूर है ,लहू के धरे बहे ,,,
झंझावात उठा दें एक ही हुंकार से ,
छोड़ दे दुश्मन मैदान एक ही ललकार से ,
खौफ नहीं अदब है बस ,काँटों से डरते नहीं ,
अपने घर में खुश बहुत है औरों पे कब्जा करते नहीं ..विजयलक्ष्मी

Monday, 23 September 2013

अबूझ चलता है कल्पतरु की इच्छा लिए

जीवन का लक्ष्य क्या सत्य है असत्य क्या 
या पाना जीवन को पूर्णता से किस ठौर 
या सह जाना जीवन को कठोरता से जिस तौर 
नियमित नियम सा बन जाना हर छोर 
खो जाना स्वप्न सजीले सतरंगी या सहरा से सुदीप्त 
या प्रचंड ज्वाल ज्वाला ज्वलित हो जीवन को जला रही हो
या श्वेत वर्णा हो श्वेत हो गयी परीक्षा ज्वलंत 
आशावादी चोला और भीतर से निराशा लिए विचार 
अजब सी पहेली रासायनिक सहेली 
समवेत स्वेद कण जीवन का सार 
कदम चले उठ
स्मृति स्मरित साथ साथ अबोध सा गर्व गुजित गगन
मन वीणा झंकृत सप्त स्वर सुरीले या अवसाद युक्त
मैं में मैं ही नहीं या अभिभूत समाहित सी विलग
किस पथ चलना पथिक पहचान नहीं
अबूझ चलता है कल्पतरु की इच्छा लिए
तप पाप सत्य असत्य ज्ञान-अज्ञान का अभिमान लिए
विचर रहा जग में जगत जगदीश जन जन में जनचारित अनेक से नाम लिए
क्षण भंगुर जीवन क्षणिका के वशीभूत हुआ
प्रीत विरह मिलन भावों से घनीभूत हुआ
समय चक्र बेल सा बढकर चढ़ता चला राथिवान सा
अंत समय तक रहा ढूंढता अमन चमन के बागवान सा
मैं ही हूँ मैं नहीं कहाँ ..मैं में मैं घनीभूत हुआ
भूल गया छकड़ी सारी नून तेल लकड़ी के वशीभूत हुआ
न सागर न नदिया तीरे नीर नयन अवतीर हुआ
चल छुट गया जमी से जीवन इहलोक उड़ान शमशीर हुआ
अन्तरिक्ष पटल पर परिलक्षित किसने किया
स्वर्ग नर्क कहाँ कैसे वशीभूत चिन्तन चित्त प्राचीर हुआ .- विजयलक्ष्मी

अख़बार का पन्ना फडफड़ा कर रह गया दर्द से

मजबूर हो जाये इन्सान सोचने पर और अंदर तक हिला जाए दुनिया की खबर 
क्या है जिहाद ये कैसा जिहाद है कौन है ठेकेदार इस जिहाद की खबर 
केन्या की खबर या सीरिया की खबर देखलो पलट कर हिंदुस्तान की खबर 
फतवों की खबर हालत की खबर खुनी हमलो की भरी तस्वीर की खबर 
देश की पढ़े या विदेश की खबर यहाँ तो छनछन कर ही आती है खबर 
बिका हुआ मिडिया बाजार है लगा जिसके हाथ लाठी हाथ उसी के है खबर 
बिखरी हुयी है लाशें बहता हुआ लहू है मर रही इंसानियत की खबर
नुचती हुयी देह चीखती हुयी रूह बंद हैं दरवाजे फिर भी उठती हुयी खबर
बंदूक की नोक पर बम की झोक पर बनती हुयी खबर
न उम्र देखता कोई महज पैशाचिक पृवत्ति सर धुनती हुयी खबर
बनी जिन्दगी इम्तेहान जिन्होंने तस्वीर खींच ली बन रही है अब उनकी ही खबर
अख़बार का पन्ना फडफड़ा कर रह गया दर्द से... लिखते हुए खबर
चीखकर रूह कांपती है दर ब दर सी नजर में भर कर खबर
हर ख्वाब टूटा है इंसानियत के भीतर जहां पुष्प थे लाश आई नजर
कुंद होता है दिमाग ..जब देखते हो आँखों से लहुलुहान खबर
पत्रकारिता का जज्बा ईमान पर छा जाये तो जिहाद बन जाती है खबर .- विजयलक्ष्मी

Sunday, 22 September 2013

एक खत बेटी के नाम ..



एक खत बेटी के नाम ..
मालूम है कोई भी माँ अच्छी नहीं होती अगर बेटी अच्छी नहीं हो ..तुम जानती हो तुममे मैं खुद को ही देखती हूँ ..बेटी माँ का ऐसा सपना होती है जिसमे वो अपनी मर्जी से रंग भरती है और मुकम्मल होने पर खुश होती है तब बनती है वो एक अच्छी माँ .
तुमने मुझे इस तरह खुश होने का मौका दिया ...जब तुम्हारी तारीफ होती है उसमे माँ भी शामिल होती है अनायास ही और बुराई में भी ..अभी नहीं समझोगी ..वक्त आएगा तब ..और तुम जब फिर मुस्कुराओगी तो मैं भी तुममें ही छिपकर मुस्कुराऊँगी ...ये दुनिया हमे ही सजानी है मिलकर ..कोई नहीं आएगा बाहर से ...अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी मैंने तो पहल कर भी दी है अब आगे की राह भी ऐसे ही मिलकर चलेंगे ....दोगी न साथ तुम भी ...मेरा इस परम्परा को बढाने में ..
तुम्हारे हिस्से कोई एक दिन नहीं है ...हर वो लम्हा है जब दिल धडकता है और तुम खिलखिलाती हो ,तुम्हारे आंसू भी मेरी जिन्दगी का इम्तेहान होते है ..हर ठोकर के बाद भी तुम्हारा मुस्कुराना मेरे हौसले को बढाता है ...तुम एक दिन की मोहताज नहीं हो ..मालिक हो हर अहसास की हर याद की ...जाने क्यूँ भूल जाती है दुनिया ..बेटी के बिना तो दुनिया का वजूद ही नहीं है ..फिर मात्र एक दिन ...क्या कमाल है न ..मैं हमेशा तुममे जिन्दा रहूंगी ...मेरे देहावसान के बाद भी हमेशा हमेशा ...जैसे मेरी माँ मुझमे !!
तुम डरना नहीं कभी थक कर मत बैठ जाना हौस्लेकी उड़ान में बहुत ताकत होती है तुम ये जानती हो और ये मैं जानती हूँ अब तुम टूटोगी नहीं ...कभी भी किसी भी हालत में .....तुम !मेरी ताकत हो !!
...तुम्हारी माँ !!.
------ विजयलक्ष्मी