Thursday, 19 September 2013

मुस्कुरायेगे हम जख्मों को भुलाकर



मुस्कुरायेगे हम जख्मों को भुलाकर ,
तुम भी साथ दोगे न मेरा मुस्कुराकर .

लाइलाज जख्मों का इलाज भी यही है 
बैठो तो कुछ पल तुम भी पास आकर .

तेरे सिवा,याद कहाँ जमाने का दस्तूर
चले जाना तुम जमाने को समझाकर.

कहता है प्यासा मुझको सहरा है खुद
चले जाये बदरा कुछ बूँद ही बरसाकर .

खिल उठें मन के दरीचे कर सोलहश्रृंगार

                                                                   संदेश ले आई पवन चली गयी महकाकर .
                                                                            ---- विजयलक्ष्मी 

शैदा समझती है आज भी दुनिया

शैदा समझती है आज भी दुनिया जिसकी खातिर मुझे ,
वो दबी जुबाँ से भी कभी शनाख्त ए शनासाई कबुलते नहीं .
शहाब है वो जमीं पर शहामत से है उसकी वाकिफ 
साहिबे अख़लाक़ ओ साबिर, पनाह शहरखामोशां में कबुलते नहीं .- विजय .

दीदार ए आरजू उनकी






















                 
 दीदार ए आरजू उनकी मुकम्मल तो हो जरा ,
आईना हमको तो उनको यूँभी हैं दिखाया किये 

राज ए सफर है क्या जो कलम चल पड़ी यूँही 
राहे निशाँ बदस्तूर हम तो यूँही है सजाया किये 

देखे नहीं क्या जहां में , तुमने एसे खुदाई बंदे
आरजू में दिलकी खुदको यूँही है जलाया किये 

न शिकवा लबों पे आया न आरजू है मिलन की 
खुद में ही जलके खुद को यूँही हैं दफनाया किये

कुछ की आरजू ,रोशन सितारा हो नाम अपना
दर्द ए गम लेके जहां से कोई यूँही है किनारा किये .

- विजयलक्ष्मी

हम जिन्दा रहे गमों के सीप में



श्रद्धा और श्राद्ध बहुत तालमेल है इनमे दोनों एक दुसरे के साथ चलती है 

तुम ही कहो क्या एक दुसरे से अलग अस्तित्व बकाया है कहीं 
चल दिए तुम पूजने और देखती थी रास्ता मैं इंतजार पलकों में लिए 
कुछ और याद करने की फुर्सत किसे है जलता अहसास का दीप बकाया है यही .
तुम तर्पण कर सके नहीं और हम जिन्दा रहे गमों के सीप में 
शेषफल तुम हो बाजार का और मैं ,जो और कहीं भी न समाया हूँ वही - विजयलक्ष्मी

Tuesday, 17 September 2013

आज ढूंढ ली राह हमने भी खुदके भटकने से पहले |




आज ढूंढ ली राह हमने भी खुदके भटकने से पहले |
उडी खुशबू महफिल में कुछ उनके बहकने से पहले |

हम देखा किये उन्हें उनकी नज़रें इनायत ही ना हुईं |
क्यूँ गिर रही है बिजलियाँ हमपर चमकने से पहले |

निगाह भरकर देखा किये हम जाने किस सुरूर में |
नजरों में भर लिया था उन्हें पलक झपकने से पहले|

सिहरकर रह गये हम भी ख्याल औ ख्वाब में उनके |
सरगोशियाँ सी होने लगी थी उनसे लिपटने से पहले|

मासूम सी कली थी मैं भी फूल बन महकने से पहले |
चमकती थी चांदनी सी मैं सूरज संग दहकने से पहले|

..विजयलक्ष्मी संग अंजना