Tuesday, 17 September 2013

महकते रिश्तों से भी जल रहा है आदमी |

इबारत लिखी गयी जो दिल पर मिटती नहीं कभी 
ये और बात है जुबाँ पर नाम आये या न आये कभी .- विजयलक्ष्मी



खामोश ख्याल और याद पलपल घुमड़ती है भीतर भीतर ,
शोर बहुत है बाहर, मद्धम सा संगीत बजता है भीतर भीतर.- विजयलक्ष्मी



हर काम अधूरा है किया हुआ देश बर्बाद पूरा है ,
इमदाद खाते है नेता , जनता की पीठ पर छुरा है .- विजयलक्ष्मी



रौनक ए महफिल शबनमी ,पडती ठंडी फुहार है ,
जिनके तबस्सुम के नूर से जिन्दा वो खुद बहार है .- विजयलक्ष्मी


घर ठिकाना नहीं ईंट पत्थरों का तो मकाँ होगा ,
शिद्दत ए अहसासात ए मुताल्लिक ही जहां होगा .- विजयलक्ष्मी



अपने गिरेबाँ में भला झांकता कौन है,
खुद कितने पानी में खड़ा आंकता कौन है .विजयलक्ष्मी



महकते रिश्तों से भी जल रहा है आदमी |
प्यार को भी नफरत में बदल रहा है आदमी .- विजयलक्ष्मी

हो रही है राजनीति लाशों के ढेर पर ,

हो रही है राजनीति लाशों के ढेर पर ,
खा रहा है इन्सां इंसानियत बेचकर .

पढ़ेलिखे है गर जाहिलो सा हाल क्यूँ 
हैवानियत देखो हंस रहे गला रेतकर.

गद्दी की खातिर अपनी टोपी बेच दी 
गद्दार वो भी वोट दी सामान देखकर .

सस्ता अनाज, मोबाइल और लैपटॉप
खूनपसीने की कमाई से टैक्स पेलकर .

पूछो सरकारी विद्यालय से परहेज क्यूँ
क्यूँ किया अपोइन्टमेंट जाति देखकर .

वक्ती सुविधा नहीं अब न सूट न पैसा
अब चुनेंगे नेता भी कामकाज देखकर .

सिखाओ सबक चुनाव की पाठशाला में
कैसी सरकार, मिले स्वाभिमान बेचकर !- विजयलक्ष्मी

Monday, 16 September 2013

सूरज निकलने को आतुर है



सूरज निकलने को आतुर है ,

धरा से मिलने की मन में आस लिए 
कलकल जल बहता स्नेहसिक्त 
गुंजित दिशाए कलरव की गुंजार लिए 
इन्तजार के पल धडकने लगते है
मन के भीतर नव उजास लिए 
लहरे समन्दर की जैसे बुला रही है
धरती तकती राह नयनों में विश्वास लिए .- विजयलक्ष्मी 

सिलसिला ए हिचकी बदस्तूर जाती है

सिलसिला ए हिचकी बदस्तूर जाती है ,
हिचक है कि टूटी नहीं ,बदस्तूर जारी है .

अहसास ख्वाब का या ख्वाबों में अहसास 
ख्वाब ओ अहसास मुझमे बदस्तूर जारी है .

नमी मुझसे गुजर बादलों तक चली गयी ,
हवा का आंचल भीगना बदस्तूर जारी है .

टोपी का खेल हुआ सरकारी ,कैसी दोस्ती 
सियासी खंजर का खेल बदस्तूर जारी है .

जल गये घर, आग ने मजहब नही देखा
जलना मन्दिरमस्जिद का बदस्तूर जारी है.- विजयलक्ष्मी 

लोकतंत्र का जीवन

लोकतंत्र का जीवन ..वोट ..
वोट की राज

नीति मतलब ...धर्म और जाति
हिन्दू ..मुसलमान ..सिख ..इसाई 
दिखावे के भाई भाई 
असली बात ...राजनीतिज्ञों के मोहरे 
मोहरे भी अंधे सिपाही 
मौत का खेल ,आपसी दुश्मनाई..
अँधा बाँटें रेवड़ी अपने अपने को दे 
बाकी सब मुर्दा भये... मरे पड़े निज गेह .- विजयलक्ष्मी