Sunday, 21 December 2014

" मैं फरिश्ता नहीं हूँ "

" मैं फरिश्ता नहीं हूँ ,,
इन्सान हो नहीं सकता ..क्यूंकि 
उसके लिए शर्त है जिन्दा होना 
मुर्दा होता तो सड़ चूका होता ये तन 
बस पुतला हूँ .. एक 

हाडमांस का ...दीखता हूँ जिन्दा सा
दफन हो चूका हूँ कब्र में अपनी
वक्त आने दो ...
चार कंधो पर लेजाकर आखिरी विदा तो ...आग पर ही होगी
क्यूंकि अभी धर्म नहीं बदला हमने
".
---- विजयलक्ष्मी

Friday, 19 December 2014

" साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं "

" हम मन का उबाल लिखते है ,
जीवन का अंधकार लिखते है
दुनियावी व्यापर लिखते हैं
वतन की ललकार लिखते हैं
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं


हम तो दर्द लिखते हैं
पहाड़ो पर जमी बर्फ लिखते है
दिल की जमी पर जमे हर्फ लिखते हैं
इंसा कमजर्फ लिखते है
कब वक्त को बना थानेदार लिखते हैं
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं

हमारा क्या कुछ शब्द उकेरते हैं
दिल के कुछ जख्म उधेड़ते है
व्यर्थ के कुछ मौसमी राग छेड़ते हैं
न मिले अपना तो उधार लिखते है
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं

बच्चो की गिल्ली डंडा लिखते हैं
परीक्षाफल में बैठा अंडा लिखते है
छब्बीस जनवरी का झंडा लिखते हैं
कभी ताजमहल तो कभी कुतुबमीनार लिखते हैं
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं

चूल्हे पर पकती भूख लिखते है
सरकार औ साहूकार का झूठ लिखते हैं
बंदूक में लगी लकड़ी को मूठ लिखते हैं
छाती छलनी करती बंदूक लिखते हैं
हमकलम के किस्से सिलसिलेवार लिखते हैं
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं

हम पीड़ा मन की लिखते हैं
बिमारी समाजिक तन की लिखते हैं
मुश्किले जीवन की लिखते हैं
इंसा का बनाया बाजार लिखते हैं
साहित्य तो साहित्यकार लिखते हैं "
----- विजयलक्ष्मी

" ये कलयुग है जी"



" ये कलयुग है ,,द्वापर नहीं ..
कृष्ण बनने की चाहत लिए सभी हैं 
राधा भी चाहिए ..लेकिन ..
उसका नेह नहीं उसकी देह लगे प्यारी
अवसर चाहिए ..
राह कोई भी हो ..चाह यही है
हाँ ...यह कलयुग ही है ..
यहाँ राधा तस्वीर में पुजती है
मन्दिर में पुजती है
ईमान में नहीं पुजती
पुज भी नहीं सकती
कहा न ...ये कलयुग है
यह नेह रस नहीं देह रस के आकांक्षी हैं धरा पर
इल्जाम हैं हर ईमान पर
यहाँ राधा हो ही नहीं सकती
हो भी जाये तो जी नहीं सकती
क्यूंकि ...वह तो व्यभिचारिणी हैं
कलंकिनी ...अशुचिता औरत है
कृष्ण बनने की ललक तो है ..लेकिन
न राधा का चरित्र पाच्य है
न कृष्ण का सुंदर मन .
चलो बहुत हुआ ,,
यहाँ बंधन और तलाक होते हैं
बाजार में सब हलाक होते हैं
दोस्त और दोस्ती के रंग चाक होते हैं
समझ नहीं आई न अभी ----
ये कलयुग है जनाब "
यहाँ रावण और कंस मिलेंगे हर देह में
जीवन अपभ्रंश मिलेंगे नेह में
न्यायालय हैं... वकील हैं
कागजी दलील हैं
कुछ लिखी हुई तहरीर हैं
मकान हैं लिबास हैं ..
बस गुनाह नेह का अहसास है
कहा न ...
ये कलयुग है
मीरा की खातिर नाग है
मोमबत्ती का राग है
स्त्री होना अभिशाप है .
अत्याचार बलात्कार हाहाकार सबकुछ है यहाँ
हर चौराहे पर खड़ा बाजार है यहाँ
हर कोई खरीददार हैं यहाँ
बिको या न बिको
कीमत लगती है बाजार में
सबको इंतजार है यहाँ
बोला न सबको ...
ये कलयुग है जी"
----- विजयलक्ष्मी

Thursday, 18 December 2014

" तू सोया है कहाँ ? "



" नहीं हूँ मैं यहाँ 
करूंगा भी क्या रहकर यहाँ 
जिन्दगी का कोई भरोसा नहीं 
बचपन भी क्या एक धोखा नहीं 
सुना था ईश्वर रहता था यहाँ कभी 
आज गोलिया है संगीनों के साए है 
मौत नाचती है सीने पे रोती हुई माए हैं 
फिर भी ...फिदायीन आजाद है 
इंसानियत आज बर्बाद है 
मरने वालो की ज्यादा तादाद है 
कभी गर्भ में रहते माँ को मारा 
कभी मेरी धरती रंगी लहू से अपनों के 
कभी मेरे लहू से 
ए खुदा तू ही बता ...क्या तूने लकीरों में बदा
तू सोया है कहाँ ?
या थी तेरी ही मर्जी दामन तेरा भी लहू में रंगा जाये 
क्या तेरी प्यास बुझी नहीं जल से 
लहू की तलब तुझको उठी क्यूँ 
ये दीन कैसा ...कैसा ये मजहब 
इंसानियत मौत की खातिर होती तलब 
यही इंसाफ गर तेरा ...तो सुन ,,
क्या है तेरी दुनिया में जो इस दुनिया में देखू 
खून खराबा मारकाट ,,दहशतगर्दी या बेशर्मी 
सरहद में बांटता ..
समन्दर में बांटता 
पर्वत में बांटता ..
सहरा में बांटता ..
प्यार से बांटता ...यूँ नफरत न बांटता 
तेरी बनाई मूर्तियों ने ही तेरी बनाई मूर्ति तोड़ दी 
इंसानियत की साडी हदे ही तोड़ दी 
ईमान बिक रहा है चौराहों पर 
औरत को खेत इंसा को रेत ..बच्चो पर मौत नचाई 
कैसा खुदा है तू ..है ये कैसी तेरी खुदाई 
क्या तुझे मानु क्यूँकर तुझे पहचानू 
या कहदू तुझे भी ..ए खुदा--- होगा तू जिसका खुदा होगा 
तू मेरा खुदा नहीं ... क्यूंकि इंसान हो गया हैवान और...

 तुझे पता नहीं "

.-- विजयलक्ष्मी

" पूछते हो ,,कयामत आने का सबब "


" गीले से रंग देकर मुझे दिल के,
पूछते हो,, मुस्कुराने का सबब||

मेहँदी में ख्वाब पलको में सुरत
पूछते हो,,आंसू बहाने का सबब||

अरमानों की महफिल लगाकर
पूछते हो,,दामन उड़ाने का सबब||

लहर उम्मीद की अहसास की कश्ती
पूछते हो ,,डूबने उतराने का सबब||

गुजरे तूफ़ान औ सुनामी सा छूकर
पूछते हो ,,कयामत आने का सबब|| "
---- विजयलक्ष्मी