Sunday, 22 September 2013

बेटियाँ ,संस्कार ,संस्कृति की वाहक ,

बेटियाँ ,संस्कार ,संस्कृति की वाहक ,
हमारे उलटे विचार बने सदा ही बाधक 
कन्या का दोष क्या है ..दोष हमारा और हमारे द्वारा निर्मित समाज का है 
जिस समाज में देह और नेह का अंतर नहीं मालूम ..क्या खाक सुरक्षित रहेंगी बेटियां 
दिश बेटियों का नहीं हमारी सोच की दिशा और दशा दोनों का है ,
जिस आहट से दिल दहलता है कहीं वो हमारे घरों से तो नहीं निकली 
कही उसके खेवनहार हम ही तो नहीं ..
प्रेम प्यार की धरोहर नष्ट करने वाले अत्याचार अनाचार की जड़े हमारे घर में तो नहीं पनप रही ..
सोचो ..और देखो कहीं इन गुनाहों के नींव में कोई ईंट हमने तो नहीं धरी ..
बस ..मैं और तुम बदले तो सब बदल सकते है ..येही सच है न ..
तुम भी सोचकर देखना एक बार ...मेरे कहने से ,,
शायद कोई रास्ता निकल जाये ...राह सुदृढ़ हो जाये ,और भविष्य सुरक्षित !
--- विजयलक्ष्मी

जंगली बेल सी बढती है बेटियां ,

किसी ने कहा ..जंगली बेल सी बढती है बेटियां ,
किसी को कर्ज सी किसी फर्ज सी लगती है बेटियां
किसी ने जन्म से पहले मारी ,किसी की ने "आँखे के दूध "से मारी बेटियां
किसी के काँधे का बोझ बन गयी किसी की इज्जत कहा गयी बेटियां
बहुत दर्द होता है माँ के सब सुनकर है मेरे जी का जंजाल बेटियां
मुझे तो लगती जाँ से प्यारी ये बेटियां
मेरे घर आंगन की है फुलवारी बेटियां
जिस डाल पे बिठाया बैठ जाती बेटियां ,
सहकर भी हर दुःख को सुख बताती बेटियाँ
किसी मुंडेर चिड़िया सी चहचहाती बेटियाँ
महक से अपनी घर आंगन महकाती दूसरों का बहुत याद आती है बेटियाँ
अपनाकर तनमन से वंशबेल भी बढाती बेटियाँ .
लगती बोझ किसी मुझको हर अहसास में भाती है बेटियाँ
चाँद का टुकड़ा सी सूनी सी जिन्दगी की बहार है बेटियाँ
अल्हड सी चपला सी चंचल मुस्काती खिलखिलाती याद आती है बेटियाँ
आँख की नमी को हमसे भी छिपाती है बेटियाँ
बराबर की हिस्सेदार होकर सर सदा अपना झुकाती है बेटियां
क्या क्या गिनाऊँ गिनती कर्तव्यबोध भी सिखाती है बेटियां
दोजख सी दुनिया को स्वर्ग सा बनाती हैं बेटियां .
किसी ने कहा ..जंगली बेल सी बढती है बेटियाँ
बहुत दर्द होता है माँ के सब सुनकर है मेरे जी का जंजाल बेटियां
मुझे तो लगती जान से प्यारी ये बेटियां .- विजयलक्ष्मी
 

Friday, 20 September 2013

संविधान में देश अपना आजाद है




" लिखा है संविधान में देश अपना आजाद है ,
खा रहे है रक्षक इसे किया मिलकर बर्बाद है.

सुना था दीदार ए जन्नत होती धर्माचरण से 
धर्म के नाम दंगो से हुआ भाई-चारा बर्बाद है.

रंग ए लहू ,लाल है सभी का राम क्या रहीम
दीवारे खींच दी काफिरों ने धर्म ही बदनाम है.

इंसानियत खो रही है, छिप गयी किसी कोने
जमीर मर चुका दिखता हर तरफ श्मशान है.

हुए देह के पुजारी सब ,खोये नेह के पुजारी अब "
छिन्द्रान्वेश दोषारोपण दूसरो पर कैसा बर्ताव है .


 विजयलक्ष्मी

Thursday, 19 September 2013

गुजरा इधर से कौन है




खुशबू सी बिखरी हैं यहाँ गुजरा इधर से कौन है ,
दूर तक बिखरा है रंग और तारागण ये मौन है 
बयार बह चली मलय सी मद्धम स्वर हैं गूंजते 
मुस्कुराती नजर पुष्पित चमन ये चितेरा कौन है 
रंग रहा जिस स्वप्न को पलकों में आकर बस गया 
भोर बेला संग में सूरजकिरण, तितली हुआ मौन है .
--विजयलक्ष्मी 

कर्ण ,बिक गया बेमोल




कर्ण ,लुटा दिया दोस्ती में खुद को 
बिक गया बेमोल 
बैठे रहे कुछ लोग रहे तराजू तौल 
सांस सांस को जोडकर खड़ा रहा बाजार 
जन्म से लेकर मृत्यु जिसका हुआ व्यापर 
स्वार्थ के अंधे कहूँ कौतुहल का जाया 
जन्मगाथा रही अजब क्यूँ कौन्तेय कहाया 
एक कृष्ण दो माँ मिली 
कर्म कर्म अजब पाया 
राधा का हो न सका कुंती ने ठुकराया 
मिली विरासत त्याग दी 
कैसा भाग्य पाया 
क्षत्रिय रक्त से भी रथ चलवाया 
दे सुकून राज्य रजा को 
उसने पाकर सब गंवाया 
कैसी किस्मत बदी भाग्य ने 
अजब लिखवाकर लाया 
फिर भी हिम्मत लिए अजब की 
नवल इतिहास रचाया 
समय चक्र ने देखो कैसा खेल रचाया 
गुरु बनाये परशुराम से 
समय ने फिर ठुकराया .
कैसा वीर अर्जुन था चस्पा राजवंश
मिला विरासत का हिस्सा लड़, राजपुत्र कहलाया 
खेल खिलाता समय सभी को 
कर्ण ने समय को खेल खिलाया .
- विजयलक्ष्मी