Saturday, 24 November 2012

रूह के अहसास को इतना छोटा न बना ,,,

न जाने वो पाक दामन भी थे कि नहीं ,,
निशानियाँ अक्सर खामोश ही रहा करती हैं .- विजयलक्ष्मी



नजरों से देखूं तेरी खुद को भला कैसे ,,
पलकों ने खुलने पर रूठने का वादा लिया है हमसे . - विजयलक्ष्मी



अहसास ए वफा ही बहुत है रूह की खातिर ,
यूँ जमाने में लोग बहुत मिलते है मंजिल की राहों पे .- विजयलक्ष्मी



रूह के अहसास को इतना छोटा न बना ,,,
खुद से नफरत लगे ,रूह को पाक रहने दे .- विजयलक्ष्मी

बहुत हैं ,जिन्हें हर रोज जलते दिए अखरते हैं ....

हम निगहबानी में हैं जाने किस किस की ,
मेरी दहलीज पे जलते दिए दूर तलक रोशन दिखते हैं .
बैठने दे अंधेरों में ही बिसात ए शतरज न समझ ,,
बहुत है जिन्हें हर रोज जलते दिए अखरते हैं .- विजयलक्ष्मी



रिश्ते कागज के, क्या सच है इनमे खुशबू नहीं ? 
बेख़ौफ़ जी लेने दे मुझे इनको मुरझाने का भी डर नहीं .- विजयलक्ष्मी



वक्त ने जब भी खंजर उठाया मेरी जानिब,,,
और भी करीब से देखा है ए जिंदगी तुझको .- विजयलक्ष्मी



नजरों की जबाँ के सब हर्फ सीखने की कोशिश थी ,
दुनिया ही भूल गए उन नजरों में ऐसी कशिश थी .- विजयलक्ष्मी



मेरी निगाहों से मेरे दिल कि बात मुश्किल में आ न जाना ,,
आम बात है गुलों के बगीचे के बीच सहरा सा मंजर नजर आना .विजयलक्ष्मी



ताज को निशाँ ए मुहब्बत न कहना ,,
जाने कितना लहू बहा है इसे बनाने में ,,
सब दुआएं ही हों मुश्किल कहना है ,,
बद्दुओं का हश्र ए सिला बुरा बुतखाने में .- विजयलक्ष्मी



यूँ आजमाने की कोशिश, माटी का पुतला माटी को देखने की चाह लिए ,
ताज खड़ा है मुर्दा सा दामन में अपने जाने कितनी मुहब्बतों की आह लिए .- विजयलक्ष्मी

रंग ए नूर दमकता है अहसास ए वफा में ...

नागफनी ही हूँ यही वजूद का रंग है मेरे ,
जड़े भीतर जमीं के खुद से ज्यादा ऊपर परम्परागत काँटे मेरे .
मुझे बंगले के गमले में भी रोपा तुमने ,
मगर सीरत न बदली दर्द दिया ,ओस की बूंदों को छुए जो काँटे मेरे.- विजयलक्ष्मी



वक्त की बेरुखी भी मंजर खूबसूरत कर देती है ,
ये जिंदगी जब हर लम्हे को इबादत में बदल देती है.- विजयलक्ष्मी



अस्तित्व की पहचान उस राह पर क्यूँ भला ,,
जहाँ रंग ही बदलता है प्रीत के रंग से ..
रंग ए नूर दमकता है अहसास ए वफा में ,,
लगन होती है ...जीतने की उसके ढंग से .- विजयलक्ष्मी

Friday, 23 November 2012

बुत में देखकर आब और ख्वाब ,,होता है हैरान क्यूँ ?

सृजन पर अक्सर जमाना उठता है सवाल क्यूँ ,
वक्त को देखकर होता है खड़ा बवाल क्यूँ ,
बपौती है ये कुछ लोगों की बता सकते हों क्या ,
हर सरकारी मुलाजिम के माथे पे लगता रिश्वत का टीका क्यूँ 

बंगलों के पौधों से दुश्मनी रखने वालों नहीं है हक जिंदगी का उन्हें क्यूँ ,
माना मुट्ठीभर आसमां नहीं हिस्से में उड़न पर उठते है सवाल क्यूँ ,
पिंजरे की मैना के बोलने पर भी होता अविश्वास क्यूँ ,
क्या धुरंधर बाज और गिद्ध ही है गगन के 
बिन पंख की उड़ान पर खड़ा मिलता सवाल क्यूँ ,
सीमा पे खड़ा जो ,, परम्पराओं के घरौंदे से दिखता हैरान क्यूँ .
बुत में भी देखकर आब और ख्वाब ,,होता है हैरान क्यूँ .-विजयलक्ष्मी
दर्दीले रिश्ते या रिश्तों में दर्द का होना ,,,
अधूरापन नहीं है समझ अहसास का होना ,
क्या जिंदगी का एक हिस्सा नहीं सरहद पर आँसू होना ,
देता है सृजन को जन्म ,,किसी भी अहसास का होना .

कभी सप्रयास कभी अप्रयास सा मंजर होना ,
वक्त की पराकाष्ठा बताती है शब्दों के बीज से वृक्ष सा होना .
बंजर सा सहरा हों हरियाली लहराए खेतों मैं ,,
जिंदगी जिन्दा है या उसमे शामिल मौत का होना ,
गरीब तरसता है रोटी को ,अमीर के हाथों में बोटी का होना ,
रंग ए दुनिया ही समझ इंसान का इतना निष्ठुर होना .
कभी सहर के सूरज सा तो कभी रात अमावस होना .
सरकारी लुत्फ़ जो उठाते है उनकी वो जाने ...
पसंदगी है जिंदगी अपने दम पे जियो न कि आराम का गुलाम होना ,,
उगाते है फसल हाथों से, अलग बात है सरसों जमती है हथेली पर ,,
इसमें शामिल है शायद वक्त पे बरसात का होना . विजयलक्ष्मी